राजस्थान में महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएँ

 राजस्थान में महिलाओं के      लिए सरकारी योजनाएँ

राजस्थान सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है।

 लाडो प्रोत्साहन योजना (पहले मुख्यमंत्री राजश्री योजना)

ये राजस्थान की सबसे बड़ी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना है। 1 अगस्त 2024 से इसे नया नाम दिया गया था।
  • लाभ: बेटी के जन्म से 21 साल तक कुल 1.50 लाख रुपये 7 किस्तों में मिलते हैं। पहले ये राशि 50 हजार थी। जिसे बढ़ाकर 1 लाख और फिर 1.5 लाख किया गया। ac8190aa792a
  • किस्तें: जन्म पर 2500 रु, 1 साल के टीकाकरण पर 2500 रु पहली कक्षा में प्रवेश पर 4000 रु, छठी में 5000 रु 10वीं में 11,000 रु 12वीं में 25,000 रूपये और स्नातक/21 साल पर 50,000 रूपये।
  • नया अपडेट 2025: अब सिर्फ सरकारी नहीं, प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को भी लाभ मिलेगा। 8432
  • उद्देश्य: बाल विवाह रोकना, लिंगानुपात सुधारना और शिक्षा में ड्रॉपआउट रोकना।

 कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 

  • किसके नाम पर थी?: डूंगरपुर की वीरांगना कालीबाई भील के नाम पर जिन्होंने शिक्षा के लिए प्राण दिए थे। 7025
  • लाभ: हर साल लगभग 30,000 मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी, हेलमेट, 2 लीटर पेट्रोल और 5 साल का बीमा दिया जाता है।
  • पात्रता: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं में 65% से अधिक और CBSE में 75% से अधिक अंक लाने वाली छात्राएँ। अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जातिअल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता।
  • उद्देश्य: लड़कियों का कॉलेज तक सुरक्षित और आसान आवागमन उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाना।

 मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना

  • शुरुआत: 2022 में महिलाओं को घर बैठे रोजगार देने के लिए। 
  • लाभ: सरकार प्राइवेट कंपनियों और विभागों से जुड़कर महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम जॉब दिलाती है। सिलाई, कढ़ाई, टाइपिंग डेटा एंट्री ऑनलाइन काउंसलिंग जैसे 20+ क्षेत्रों में काम आता है।
  • पात्रता: राजस्थान की मूल निवासी महिला, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता।

इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना

  • लाभ: दूसरी संतान के जन्म पर गर्भवती महिलाओं को कुल 6000 रुपये की सहायता।
  • किस्तें: दूसरी बार गर्भवती होने पर पंजीकरण पर 1000 रु, दो प्रसव पूर्व जांच पर 1000 रु, संस्थागत प्रसव पर 2000 रु, 3.5 महीने तक बच्चे को केवल स्तनपान और टीकाकरण पर 2000 रु दिए थे।
  • उद्देश्य: मातृ मृत्यु दर और कुपोषण कम करना चाहते थे।

 मुख्यमंत्री कन्यादान एवं सहयोग योजना

लाभ: BPL, अंत्योदय, आस्था कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक उम्र की बेटी की शादी पर सरकार द्वारा अनुदान।
  • राशि: सामान्य वर्ग की बेटी के लिए 31,000 रु, 10वीं पास के लिए 41,000 रु, स्नातक पास के लिए 51,000 रु। SC/ST/अल्पसंख्यक BPL बेटी के लिए यही राशि लागू।
  • विशेष: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18,000 रु अतिरिक्त अनुदान आयोजक संस्था को।

 मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना

  • क्या है: विधवा तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन। 8be1
  • राशि: 18-75 वर्ष की महिलाओं को 1150 रु प्रतिमाह, 75 वर्ष से अधिक को 1500 रु प्रतिमाह।
  • पात्रता: राजस्थान निवासी वार्षिक आय 48,000 रु से कम और कोई नियमित आय का स्रोत न हो।

इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना (नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन)

  • बड़ा ऐलान 2025: अब महिलाओं को व्यापार के लिए 1 करोड़ रुपये तक का लोन मिलेगा। 
  • लाभ: महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को व्यवसाय शुरू करने के लिए 25% तक अनुदान और ब्याज में छूट।
  • लोन: महिला समृद्धि योजना के तहत स्वरोजगार हेतु ऋण भी शामिल है। 06a13c51

 लखपति दीदी योजना - राजीविका मिशन

  • बजट 2025-26 का लक्ष्य: 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाना। 
  • कैसे: स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण बैंक लिंकेज कृषि-आधारित व्यवसाय डेयरी हैंडीक्राफ्ट से सालाना 1 लाख से अधिक आय तक पहुंचाना।
  • लाभ: 100 करोड़ रुपये तक का सामुदायिक निवेश कोष SHG को दिया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना (बालिकाओं के लिए विशेष)

  • लाभ: SC, ST, OBC, MBC, EWS और अल्पसंख्यक वर्ग की मेधावी छात्राओं को UPSC, RAS, REET, NEET, JEE, CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग।
  • राशि: कोचिंग फीस के साथ-साथ रहने-खाने के लिए 40,000 रु प्रतिवर्ष सहायता।
  • पात्रता: परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम, 12वीं में 60% से अधिक।

गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन योजना

  • लाभ: 10वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार के तहत 3000 रु और प्रमाण पत्र 12वीं में 75% लाने पर 5000 रु।
  • उद्देश्य: माध्यमिक शिक्षा में बालिकाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना।

इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना

  • लाभ: महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण।
  • संस्थान: जिला स्तर पर इंदिरा महिला शक्ति केंद्र (IM Shakti Kendra) बनाए गए हैं जहाँ काउंसलिंग कानूनी सहायता और कौशल प्रशिक्षण एक ही छत के नीचे मिलता है।

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना

  • लाभ: 18 साल से अधिक उम्र की कन्या के सामूहिक विवाह पर प्रति जोड़ा 18,000 रु से 25,000 रु तक की सहायता।
  • उद्देश्य: दहेज और फिजूलखर्ची रोकना गरीब परिवारों पर शादी का बोझ कम करना।

 अमृता हाट और महिला मंडल

  • क्या है: SHG महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए हर जिले में अमृता हाट बाजार लगाए जाते हैं।
  • लाभ: महिलाओं को मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिना किराए की स्टॉल, ई-कॉमर्स से जोड़ना।

मुख्यमंत्री राजश्री से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य योजनाएँ

  • जननी सुरक्षा योजना: संस्थागत प्रसव पर 1400 रु ग्रामीण और 1000 रु शहरी महिला को।
  • शुभलक्ष्मी योजना: पहली संतान बालिका होने पर 2100 रु की सहायता।
  • मातृ वंदन योजना के साथ लिंक: पोषण किट और आयरन फोलिक एसिड की निःशुल्क आपूर्ति।

नई घोषणाएँ - बजट 2025-26 में महिलाओं के लिए

  • इंडक्शन कुक टॉप वितरण: 5000 महिलाओं को फ्री इंडक्शन वितरण की योजना। 
  • गर्ल्स हॉस्टल: हर संभाग में 500 क्षमता के नए कन्या छात्रावास।
  • सुरक्षा: हर जिले में महिला थाना और सखी सेंटर को मजबूत करना।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान सरकार की ऑनलाइन सेवाएँ

राजस्थान सरकार की प्रमुख योजनाएँ

राजस्थान में आवास एवं शहरी विकास योजनाएँ